शिक्षक ओप्हीलिअस:
आज का सबक "अहसास" के बारे में है. अहसास से क्या मतलब है? इस सन्दर्भ में, हम आपकी उस काबिलियत के बारे में बात कर रहे हैं जिसके द्वारा आप अपने मन के विमान में उड़ कर, आपके आसपास जो कुछ हो रहा है महसूस कर सकें और आप अपने पडोसी, समाज, और देश के लोगों की मनोभावना और मानसिक हालत का के बारे में जागरूक हो सकें - ताकि आपको मानवता की भावना का पुरे तौर से पता चल सके.
धरती माँ उरंशिया भी इस "निर्माण की अवस्था" में है और उनमे और आप में भी परिवर्तन हो रहा है, और आप आपकी सोच से कहीं ज्यादा उनसे जुड़े हुए हैं. उनके "न्यूरल नेटवर्क" में रूप-परिवर्तन हो रहा है - एक कंप्यूटर में हार्डवयेर के बदलाव की तरह, जिससे मानवता की नवचेतना जैसे नए सोफ्टवयेर चलाये जा सकें. आपमें से बहुत से लोग बहार की दुनिया में इस बदलाव को देख नहीं पाएंगे क्योंकि आपकी आखों को इन फ्रीक्वनसीओं को देखने की आदत नहीं है, लेकिन मेरे दोस्तों आप इसको अपने अंदरूनी दुनिया में महसूर करोगे, और आखिरकार जो अंदरूनी दुनिया में है वो बहार की दुनिया में भी दिखाई देगा.
आप इस न्यूरल नेटवर्क को टैप करने की शरुआत कैसे करें? आप अपनी चेतना के बारे में चेतनादार रहें. आप अपने व्यस्त मन को खुश क्षण के लिए रोकें, और अपने मन की शक्ति से यह जानने की कोशिश करें की बाकि लोग कैसा महसूस करते हैं, और कैसे प्रतिक्रिया करते हैं. आपके संपर्क में जो भी आपके भाई-बहन हैं उनके लिए प्रार्थना करें और सृष्टिकर्ता से जुड़ कर यह मांग करें की उनको भी जगाया जाये और जो नयी फ्रीक्वनसी आ रहीं हैं उनसे संबंध स्थापित किया जाये. आपसे दिनभर में जितना हो सके, उतना बीमार और जरूरतमंदों, जितने भी लोगों के बारे में आपको पता है, उनके के लिए प्रार्थना करें.
जब आपकी मन से खोज, भावना, और प्रार्थना करने की प्रक्रिया आपके दूसरा स्वाभाव बन जाता है, उन सभी के लिए जिनको आप जानते हैं, तब आपका न्यूरल नेटवर्क बढने लगता है और दुसरे और लोगों से जोड़ता है - जो पूरी तरह से कटे हुए हैं. यह पवित्र आत्मा का सिर्किट ही है जो आपके साथ मिलकर, जब आप अपनी आत्मा को चेतन मन से असंबंधित लोगों से जुड़ने की कार्यवाही करने की अनुमति देते हैं, तब यह सिर्किट इस नेटवर्क को बढाने के लिए ऊर्जा प्रदान करता है.
आप के लिए मन की शान्ति
इसी तरह हम "यहाँ" से "वहाँ" पहुँचते हैं और इसी तरह ही एक ग्रह का असभ्यता से "लाइट और लाइफ" की दुनिया में परिवर्तन होता है. सामजिक बदलाव इसी "अहसास" के नेटवर्क का बाहरी रूप है. यह छोटे छोटे गुटों, देशों में बढ रहा है लेकिन अभी भी यह टुकड़ों में ही है, लेकिन जल्दी, बहुत जल्दी यह छोटे छोटे जागरूकता के द्वीप दूसरों से जुड़ना शरू करेंगे - ऐसे समय में उरंशिया में जीवित रहना बेहद रोमांचकारी रहेगा.
आप के लिए मन की शान्ति
सात चक्र
Original Source: The Feeling Network



